📿 शुभ गुरुवारबृहस्पति देव – मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः
गुरुवार, 07 मई 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती (Shree Chitragupta Ji Maharaj Aarti)

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती (Shree Chitragupta Ji Maharaj Aarti)

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती (Shree Chitragupta Ji Maharaj Aarti)

28 Visited Aarti Collection • Updated: Saturday, 23 August 2025

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती (Shree Chitragupta Ji Maharaj Aarti)


भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती (Shree Chitragupta Ji Maharaj Aarti)

भगवान श्री चित्रगुप्त जी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण देवता हैं, जिन्हें लेखन और लेखांकन के देवता के रूप में पूजा जाता है। उन्हें भगवान ब्रह्मा के पुत्र के रूप में माना जाता है और उनका कार्य जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखना है।

चित्रगुप्त जी को अक्सर कलम और लेखनी के साथ दिखाया जाता है, जो ज्ञान और लेखन के प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से व्यक्ति को बुद्धिमत्ता, ज्ञान और लेखन कौशल में सुधार होता है।

ॐ जय चित्रगुप्त हरे,

स्वामी जय चित्रगुप्त हरे ।

भक्तजनों के इच्छित,

फलको पूर्ण करे॥

विघ्न विनाशक मंगलकर्ता,

सन्तनसुखदायी ।

भक्तों के प्रतिपालक,

त्रिभुवनयश छायी ॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

 

रूप चतुर्भुज, श्यामल मूरत,

पीताम्बरराजै ।

मातु इरावती, दक्षिणा,

वामअंग साजै ॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

 

कष्ट निवारक, दुष्ट संहारक,

प्रभुअंतर्यामी ।

सृष्टि सम्हारन, जन दु:ख हारन,

प्रकटभये स्वामी ॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

 

कलम, दवात, शंख, पत्रिका,

करमें अति सोहै ।

वैजयन्ती वनमाला,

त्रिभुवनमन मोहै ॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

 

विश्व न्याय का कार्य सम्भाला,

ब्रम्हाहर्षाये ।

कोटि कोटि देवता तुम्हारे,

चरणनमें धाये ॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

 

नृप सुदास अरू भीष्म पितामह,

यादतुम्हें कीन्हा ।

वेग, विलम्ब न कीन्हौं,

इच्छितफल दीन्हा ॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

 

दारा, सुत, भगिनी,

सबअपने स्वास्थ के कर्ता ।

जाऊँ कहाँ शरण में किसकी,

तुमतज मैं भर्ता ॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

 

बन्धु, पिता तुम स्वामी,

शरणगहूँ किसकी ।

तुम बिन और न दूजा,

आसकरूँ जिसकी ॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

 

जो जन चित्रगुप्त जी की आरती,

प्रेम सहित गावैं ।

चौरासी से निश्चित छूटैं,

इच्छित फल पावैं ॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

 

न्यायाधीश बैंकुंठ निवासी,

पापपुण्य लिखते ।

'नानक' शरण तिहारे,

आसन दूजी करते ॥

 

ॐ जय चित्रगुप्त हरे,

स्वामीजय चित्रगुप्त हरे ।

भक्तजनों के इच्छित,

फलको पूर्ण करे ॥


🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें:
👉 https://www.youtube.com/channel/UC76hj0iZcKkiW1YizHs0n2Q/

📘 Facebook Page:
👉 https://www.facebook.com/DigiTatva

🌿 वेबसाइट विजिट करें:
👉 https://www.bhaktipulse.com/
👉 https://www.bhaktipulse.com/video

✨ Guest Post Invitation – Share Your Divine Wisdom

🙏 Welcome to BhaktiPulse – your spiritual companion for Aarti, Chalisa, Bhajan, Mantra, and divine stories.

🌸 Do you have spiritual knowledge, devotional content, experiences, or stories that can inspire others?

📖 We warmly invite you to contribute your valuable content and become a part of our growing spiritual community.

✨ Your content may include:

  • 🪔 Aarti, Chalisa, Mantra, Bhajan
  • 📜 Spiritual stories & life lessons
  • 🔍 Unknown facts & scientific reasons in Sanatan Dharma
  • 🌿 Ayurveda, rituals, and traditions

💡 If your content aligns with our vision, we will proudly feature it on BhaktiPulse.

📩 Submit your content or contact us here:

👉 https://www.bhaktipulse.com/contact.php

🌼 Let your words spread devotion, ज्ञान, and positivity to the world.

🙏 Join us in this divine journey!