Kaithi script
87 Visited Lord Chitragupta • Updated: Wednesday, 17 September 2025

कैथी एक ऐतिहासिक लिपि है जो मध्यकालीन भारत में प्रमुख रूप से उत्तर-पूर्व और उत्तर भारत में काफी बृहत रूप से प्रयोग की जाती थी। खासकर आज के उत्तर प्रदेश एवं बिहार के क्षेत्रों में इस लिपि में वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्य किये जाने के भी प्रमाण पाये जाते हैं ।। इसे "कयथी" या "कायस्थी", के नाम से भी जाना जाता है। पूर्ववर्ती उत्तर-पश्चिम प्रांत, मिथिला, बंगाल, उड़ीसा और अवध में। इसका प्रयोग खासकर न्यायिक, प्रशासनिक एवं निजी आँकड़ों के संग्रहण में किया जाता था।
उत्पत्ति
'कैथी' की उत्पत्ति 'कायस्थ' शब्द से हुई है जो कि उत्तर भारत का एक सामाजिक समूह (हिन्दू जाति) है। इन्हीं के द्वारा मुख्य रूप से व्यापार संबधी ब्यौरा सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले इस लिपी का प्रयोग किया गया था। कायस्थ समुदाय का पुराने रजवाड़ों एवं ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों से काफी नजदीक का रिश्ता रहा है। ये उनके यहाँ विभिन्न प्रकार के आँकड़ों का प्रबंधन एवं भंडारण करने के लिये नियुक्त किये जाते थे। कायस्थों द्वारा प्रयुक्त इस लिपि को बाद में कैथी के नाम से जाना जाने लगा।
इतिहास
कैथी एक पुरानी लिपि है जिसका प्रयोग कम से कम 16 वीं सदी में धड़ल्ले से होता था। मुगल सल्तनत के दौरान इसका प्रयोग काफी व्यापक था। 1880 के दशक में ब्रिटिश राज के दौरान इसे प्राचीन बिहार के न्यायालयों में आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया था। इसे खगड़िया जिले के न्यायालय में वैधानिक लिपि का दर्ज़ा दिया गया था।
कैथी के विलोपन का खतरा
कैथी लिपि को कभी कभी 'बिहार लिपि' भी कहा जाता है। अभी भी बिहार समेत देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में इस लिपि में लिखे हजारों अभिलेख हैं। समस्या तब होती है जब इन अभिलेखों से संबंधित कानूनी अड़चनें आती हैं। दैनिक जागरण के पटना संस्करण में नौ सितंबर 2009 को पेज बीस पर बक्सर से छपी कंचन किशोर की एक खबर का संदर्भ लें तो इस लिपि के जानकार अब उस जिले में केवल दो लोग बचे हैं। दोनों काफी उम्र वाले हैं। ऐसे में निकट भविष्य में इस लिपि को जानने वाला शायद कोई न बचेगा और तक इस लिपि में लिखे भू-अभिलेखों का अनुवाद आज की प्रचलित लिपियों में करना कितना कठिन होगा इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। भाषा के जानकारों के अनुसार यही स्थिति सभी जगह है। ऐसे में जरूरत है इस लिपि के संरक्षण की।
Kaithi script

Download an alphabet chart of Kaithi (Excel)
Sample texts

Source: http://www.scribd.com/doc/52997045/Stotra-in-Kaithi-Script-Rajendra
Links
Information about Kaithi
https://en.wikipedia.org/wiki/Kaithi
http://scriptsource.org/cms/scripts/page.php?item_id=script_detail&uid=fhadc85hgh
http://en.wikipedia.org/wiki/Kaithi
http://unicode.org/charts/PDF/U11080.pdf
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें:
👉 https://www.youtube.com/channel/UC76hj0iZcKkiW1YizHs0n2Q/
📘 Facebook Page:
👉 https://www.facebook.com/DigiTatva
🌿 वेबसाइट विजिट करें:
👉 https://www.bhaktipulse.com/
👉 https://www.bhaktipulse.com/video
✨ Guest Post Invitation – Share Your Divine Wisdom
🙏 Welcome to BhaktiPulse – your spiritual companion for Aarti, Chalisa, Bhajan, Mantra, and divine stories.
🌸 Do you have spiritual knowledge, devotional content, experiences, or stories that can inspire others?
📖 We warmly invite you to contribute your valuable content and become a part of our growing spiritual community.
✨ Your content may include:
- 🪔 Aarti, Chalisa, Mantra, Bhajan
- 📜 Spiritual stories & life lessons
- 🔍 Unknown facts & scientific reasons in Sanatan Dharma
- 🌿 Ayurveda, rituals, and traditions
💡 If your content aligns with our vision, we will proudly feature it on BhaktiPulse.
📩 Submit your content or contact us here:
👉 https://www.bhaktipulse.com/contact.php
🌼 Let your words spread devotion, ज्ञान, and positivity to the world.
🙏 Join us in this divine journey!